Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

भाजपा युवा नेता ने जन संपर्क में झोंकी ताकत

भाजपा युवा नेता ने जन संपर्क में झोंकी ताकत

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अनुपम सैनी ने अपना प्रचार अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। पिछले दिनों शहर और पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के बाद उन्होंने आज अकालगढ़ में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग से संपर्क किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में हैं और युवा चेहरा को सामने लाना चाहती हैं उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान में उनको लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

इस मौके पर उनके साथ कुलदीप, तरसेम सिंह मनप्रीत सिंह गगनदीप सैनी, हरजीत और हरीश सैनी,कुक्कू पूर्व प्रधान, छोटू सैनी आदि साथ थे। अनुपम सैनी ने उनके साथ बातचीत की। इस मौके पर अनुपम सैनी ने कहा कि 8 सितंबर को सैनी समाज की पांवटा साहिब में मीटिंग होगी जिसमें समाज की एकजुटता पर चर्चा होगी।

Related Post