Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल के तीन विधायक धरने की तैयारी में, क्या हैं कारण

हिमाचल प्रदेश में अपने पदों से इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय MLA कल विधानसभा पहुंचकर विरोध जाहिर कर
सकते हैं। इस्तीफा स्वीकार नहीं होने से नाराज विधायक विधानसभा में धरने पर बैठने की तैयारी में हैं।

तीनों निर्दलीय विधायक इसकी रणनीति बना रहे हैं। निर्दलीय विधायक धरने पर बैठे तो पहली बार ऐसा होगा, जब कोई इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरना देगा।

देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। स्पीकर को इस्तीफा स्वीकार करना चाहिए। ऐसा नहीं किया तो तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा में धरने पर बैठेंगे।

Related Post