Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

पांवटा साहिब में चुनाव से पहले ही एक निर्दलीय प्रत्याशी ने डाल दिए हथियार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र तो भर दिया लेकिन जब आम जनता का रुझान कांग्रेस और भाजपा की तरफ जाने लगा तो इन्होंने जितने भी निर्दलीय प्रत्याशी है। उनको एक साथ एक मंच पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल एक है कि अगर इन्होंने लोगो की सेवा की है तो चुनाव से किस बात का डर लग रहा है। फिर एकजुट करने के लिए आखिर क्या मजबूरी है।
सच्चाई तो यह है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा के दोनों दिग्गज किरनेश और सुखराम किसी को भी बैठाने के लिए तैयार नही है। ना ही आजाद से अभी कोई समझौता कर रहे है। ये दोनो नेता जानते हैं । कुछ नेता चुनाव में इसलिए भी फॉर्म भरने आते है ताकि बाद उनको कोई मनाने आए।

लेकिन अब इनको पता चल रहा है कि पांवटा में कांग्रेस या भाजपा में से ही कोई जीतेगा इसलिए आजाद हथियार डालने को मजबूर है। लेकिन अपने कुल देवता की कसम खाने वाले आजाद अब एक साथ एक मंच पर कैसे आ सकते है।

वही दूसरी और आज आम आदमी पार्टी को छोड़कर निर्दलीय मैदान में उतरे सरदार अनिंदर सिंह नॉटी ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस बार कई निर्दलीय प्रत्याशी है। जिस कारण उहापोह की स्थिती है। इस बार का चुनाव नेता विकास के मुददे पर नही बल्कि एक दूसरे को निपटाने में लगे है। विकास की बात कोई नहीं कर रहा है। इसलिए उन्होंने अपील की है कि आजाद प्रत्याशी एक हो जाएं।

Related Post