Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

23 सालों से नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं ने मांगा ऊर्जा मंत्री से न्याय

23 सालों से नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं ने मांगा ऊर्जा मंत्री से न्याय

पांवटा साहिब में आज प्रशिक्षित एनटीटी अध्यापिका संघ की अध्यक्ष रीता शर्मा , सचिव लक्ष्मी पुण्डीर और कोषाध्यक्ष सुषमा देवी, सुमन शर्मा आदि संघ से जुड़ी कार्यकर्ताओ ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में कहा गया है कि लम्बे समय से संघ एक माँग कर रहे हैं कि हमारी भर्तियाँ वैचवाइज की जाए ताकि लम्बे समय (23 वर्षों) से नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं के साथ न्याय हो सके, डिप्लोमा मान्य हो तथा महिलाओं की आयु में छूट दी जाएं।

गौरतलब है कि एनटीटी अध्यापिका संघ पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन आज तक इनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

Related Post