Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पांवटा बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संजय सिंघल को क्यों कहना पड़ा नहीं करूंगा किसी का प्रचार ?

पांवटा बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संजय सिंघल को क्यों कहना पड़ा नहीं करूंगा किसी का प्रचार ?

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता व पूर्व नगर परिषद के चेयरमैन संजय सिंघल ने आज होटल यमुना में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने पहले सभी दावेदारों और चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके नेताओं से आग्रह किया कि एक दूसरे के ऊपर आरोप और प्रत्यारोप ना लगाएं।

क्योंकि यह चुनाव तो खत्म हो जाएगा लेकिन इसके बाद सभी के आपसी रिश्ते ठीक रहे इसलिए उत्तेजना में आकर कोई एक दूसरे के खिलाफ गलत बयान बाजी ना करें ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। इस दौरान उन्होंने सभी दावेदारों और चुनावी मैदान में ताल ठोकने वालों के नाम लेते हुए कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखें।

बाद में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में वह किसी का भी चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उनके इस बयान से खलबली मच गई है। और लोग यह भी पूछने लगे कि आखिर इतने बड़े कद्दावर नेता, राष्ट्रभक्त, पार्टी हितैषी क्यों प्रचार में नहीं जाएंगे।

गौरतलब है कि संजय सिंघल ने अपनी ही पार्टी में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी थी और अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया था।

Related Post