Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

अभिनेत्री और सांसद कंगना की इमरजेंसी फिल्म का ट्रेलर जारी

अभिनेत्री और सांसद कंगना की इमरजेंसी फिल्म का ट्रेलर जारी
Oplus_131072

दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर एवं हिमाचल के मंडी से
BJP सांसद कंगना रनोट की पूर्व PM
इंदिरा गांधी पर बनाई फिल्म इमरजेंसी
का नया ट्रेलर जारी हो गया है। अभिनेत्री कंगना ने सोशल मीडिया (X) पर ट्रेलर को शेयर किया।

इसमें से जरनैल सिंह भिंडरांवाला और सिखों को खालिस्तानी और दूसरे गलत तरीके से पेश करने
वाले सारे सीन हटा लिए गए हैं। 14 अगस्त को जारी ट्रेलर में सिखों को गोलियां चलाते हुए दिखाया गया था। सिखों का आरोप था कि इसमें उन्हें
आतंकी दिखाने की कोशिश की गई है। अब तीन सीन हटा दिए है।

Related Post