Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

हर्षवर्धन 6 व 7 जनवरी को सिरमौर प्रवास ; करेगे कई उद्घाटन और शिलान्यास

नाहन 04 जनवरी। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 06 व 07 जनवरी, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उद्योग मंत्री 06 जनवरी को प्रातः 11ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय सलाह एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेने के उपरांत 4ः00 बजे पांवटा साहिब में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ करेंगे तथा हिमाचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं उद्योग के सदस्यां के साथ बैठक करेंगे।
उद्योग मंत्री 07 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे चिलों में चिलों-चौकी-मिरगवाल सड़क मार्ग का शिलान्यास तथा कमरऊ में पीएचसी भवन कमरऊ का शिलान्यास व पटवारवृत भवन का उद्दघाटन करेंगे।
-0-

Related Post