Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

52 वर्ष बाद चूड़धार में होने वाले शांत महायज्ञ की तैयारी

52 वर्ष बाद चूड़धार में होने वाले शांत महायज्ञ की तैयारी
Oplus_131072

चूडेश्वर सेवा समिति चुडधार के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8 सितंबर को चौपाल में अध्यक्ष बीएम नाँटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा, डीएसपी चौपाल सहित सलाहकार परिषद के सदस्य, विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, उप समितियां के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा स्थानीय इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में 11 अक्टूबर 2024 को होने वाले शांत महापर्व की तैयारी संबंधित चर्चा की गई तथा चुड़ेश्वर सेवा समिति से सहयोग की अपेक्षा की गई।

समिति को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी

1. शांत महापर्व के दौरान बनने वाले भंडारे के लिए बर्तनों की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी जिसके लिए की समिति ने बर्तन खरीद कर ली है।
2. समिति के लिए मंदिर को सजाने के लिए पांच क्विंटल फूलों को व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। जिसकी उपलब्ध करवाने की हामी के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने भरी है।
3. शांत महापर्व के दौरान विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए समिति से 600 कार्य सेवकों की मांग की गई है जिसे कि सभी समितियां में से उनके सदस्य संख्या के अनुपात में पूरा करने की हामी भरी गई है।

4. इस शांत महायज्ञ में विभिन्न कार्यों को निष्पादन के लिए लगे कारसेवकों के लिए तीन रंगों के पर्ने उपलब्ध करवाने का जिम्मा भी समिति को सोपा गया है

5. समिति के अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि जिस इकाई में सदस्य संख्या अधिक है वहां से अधिक कार्य सेवक और जहां से सबसे संख्या कम है वहां से थोड़े कम सदस्य कार सेवक के रूप में 9 अक्टूबर 2024 को चुडधार पहुंच जाने चाहिए।

6. अतः चुडेश्वर सेवा समिति की सभी 55 इकाइयों से आग्रह किया जाता है कि आपकी इकाइयों से जिन सदस्यों ने इस सेवा के लिए अपनी सेवाएं देनी है अभी 15 सितंबर 2024 तक अपने इच्छुक सदस्यों का नाम और मोबाइल नंबर ग्यार सिंह नेगी महासचिव चुड़ेश्वर सेवा समिति के मोबाइल नंबर 9418197234 को भेज दें।
7. शांत महापर्व में आर्थिक सहयोग के लिए QR code जारी किया गया है जिसके माध्यम से सीधे शांत महायज्ञ समिति के खाते में सहयोग राशि जमा करवाई जा सकती है साथ ही शांत महायज्ञ समिति ने रसीदें भी उपलब्ध करवाई है जिसे ही आप लोग मोहर सिंह नंबरदार से प्राप्त कर सकते है।
8. अतः 52 वर्ष उपरांत होने वाले इस शांत महायज्ञ संपन्न करवाने के लिए अपना योगदान देकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने और शिरगुल महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें!

Related Post