Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

नहीं रहे गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक बीएस सैनी

नहीं रहे गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक बीएस सैनी

अभी अभी एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक बीएस सैनी अब हमारे बीच नहीं रहे। वह मैनकाइंड के जेसी जुनेजा अस्पताल में भर्ती थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

यह छात्रों और अभिभावकों के लिए ही दुखद खबर नहीं है। यह शिक्षा जगत के लिए बहुत ही बुरी खबर है। हम लोगों ने एक शिक्षाविद को खो दिया। जिन्होंने पूरी उम्र बच्चों के भविष्य को संवारने में लगा दी थी वह राष्ट्र निर्माता थे। और शिक्षक दिवस के 1 दिन बाद आज उनका देहांत हो गया।

सिरमौर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने सभी शिक्षाविदों और निजी स्कूल को एकजुट करने का प्रयास जारी रखा था और स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम भी था लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को जारी रखने के लिए कह दिया था। लेकिन आज उनके मौत की खबर से सभी दुखी है।

Related Post