Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

4 जून को सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्र वोटों की गिनती को स्थान तय

4 जून को सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्र वोटों की गिनती को स्थान तय

नाहन 23 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने आज शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती राजकीय महाविद्यालय नाहन में 04 जून 2024 को की जाएगी। उन्होंने कहा कि 01 जून 2024 को मतदान के उपरांत सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को मतगणना के लिए यहाँ पर रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इस महाविद्यालय परिसर में मतगणना के लिए सभी जरुरी सुरक्षा के इंतजामों का आज संयुक्त जायजा लिया गया।
उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य को सुचारु बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की ढीलाई न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाये रखने के लिए पुलिस और अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसडीएम नाहन सलीम आजम, तहसीलदार निर्वाचन महेन्दर ठाकुर के अलावा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Related Post