Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पंजाब के बाद हिमाचल में भी गैंगवार : नाहन जेल से नालागढ़ ले गए गैंगस्टर सन्नी पर तीन फायर, फिर भी बची जान

पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में भी गैंगवार शुरू हो गई है। कल‌ नालागढ़ कोर्ट परिसर में सरेआम दो बदमाशों ने पेशी पर लाए गए हत्या के आरोपी अजय उर्फ सन्नी पर पिस्तौल से तीन फायर किए। लेकिन वह बच गया।

इनमें से एक गोली दीवार पर लगी, एक फर्श पर और एक हवा में दागी गई। इसके बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर फरार हुए तो पुलिस थाना नालागढ़ के
बाहर सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गए। वे मोटरसाइकिल वहीं छोड़ पैदल ही जंगल से फरार हो गए।

इस बाइक पर आए थे हमलावर

बताया जा रहा है कि खेड़ा के समीप गैंगवार में आरोपी शामिल था। आरोपी को पुलिस नाहन जेल से कोर्ट में पेश करने लाई थी। कोर्ट में पेश करते समय हथियार से लैस हमलावारों ने आरोपी अजय उर्फ सन्नी निवासी पिपली कुरुक्षेत्र पर गोलियां दागीं । लेकिन वह बच निकला। और हमलावर भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Post