Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

युवा बीजेपी नेता ने घर घर छेड़ा जनसंपर्क अभियान

युवा बीजेपी नेता ने घर घर छेड़ा जनसंपर्क अभियान

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अनुपम सैनी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। 20 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के बाद युवा नेता का उत्साह और भी बढ़ गया है। उस दिन उनके साथ स्वागत में 6 राज्यों के सैनी समाज के लोग साथ आए थे। इनके समाज के लोगो का इनको भरपूर समर्थन मिल रहा है।

इस युवा अनुपम सैनी ने पांवटा साहिब की पंचायतों का दौरा कर लिया है। पिछले कल इन्होंने बरोटीवाला क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया।अनुपम सैनी पांवटा साहिब में सैनी समाज का चेहरा है। और इन्होंने अपने समाज को एकजुट करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा वह अभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। और जनसंपर्क अभियान में लगे है।

अनुपम सैनी ने कहा कि उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा वह भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग करेंगे। पूरा सैनी समाज उनके साथ हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पांवटा दौरे के दौरान भी सैनी समाज के लोग उनके पास टिकट की मांग कर चुका है।

Related Post