Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

पांवटा साहिब में भी ट्रक यूनियन की मनमानी से परेशान उद्योगपति : उद्योग बंद होने के कगार पर

हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब की चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश गोयल, उपाध्यक्ष अरुण गोयल और एनपीएस सहोता ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में ट्रक यूनियन की मनमानी से उद्योगपति परेशान है। यूनियन के मनमाने रेट से मजबूर होकर उद्योग बंद करने पड़ रहे हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में जितनी भी ट्रक यूनियन है।उनको बंद किया जाए और पांवटा साहिब की ट्रक को भी बंद किया जाए। इसके स्थान पर फ्री ट्रांसपोर्टेशन नीति को लागू किया जाए

क्योंकि ट्रक यूनियन के कारण कई बड़े-बड़े उद्योग बंद हो चुके हैं। अरुण गोयल ने कहा कि पांवटा साहिब में भी ट्रक यूनियन है जिसमें करीब एक हजार से ज्यादा ट्रक है। लेकिन इनके मनमाने रेट के कारण यहां पर भी कई उद्योग बंद हो चुके हैं। इसलिए इसको बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि यहां पर पहले ही एक दर्जन से अधिक उद्योग यूनियन की मनमानी पर मनमानी और रेट के कारण बंद हो चुके अगर यह यूनियन बंद नही की गई तो और उद्योग बंद हो जाएंगे और यहां से पड़ोसी राज्य में पलायन कर जाएंगे। पंजाब, हरियाणा में भी ट्रक यूनियन नहीं है।
पांवटा साहिब में भी यूनियन की मनमानी से और उद्योग भी बंद हो जाएंगे या पड़ोसी राज्यों में चले जाएंगे जहां पर ट्रक यूनियन नहीं है। जहां पर फ्री ट्रांसपोर्टेशन है।

Related Post