Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

पांवटा साहिब के माजरा थाने के तहत धौलाकुआं में नवविवाहिता की मौत ; हत्या या आत्म हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब : माजरा थाना क्षेत्र के तहत 20 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि उनके बेटी की शादी 2021 में फतेहपुर गांव से धौलाकुआं में हुई थी। जिसकी बीते रात मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

मायका पक्ष : युवक नशा करता था। जिसके चलते हैं उनकी बेटी काफी समय से परेशान चल रही थी। और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके पति सतीश ने अपनी पत्नी को नीचे उतार लिया था।

ससुराल पक्ष : विवाहिता ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। उसकी हत्या नही की है।

पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि लड़की के परिजनों के आधार पर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पूरी की जाए।

Related Post