Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

बरसात के कारण जिला सिरमौर में हुए नुकसान के आंकलन को कल आयेगी टीम

बरसात के कारण जिला सिरमौर में हुए नुकसान के आंकलन को कल आयेगी टीम

 

सिरमौर में मानसून के दौरान गत 24 से 26 सितम्बर 2022 को भारी बरसात के कारण हुए नुकसान के आंकलन के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में गठित दल जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेगा।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि यह पोस्ट डिजास्टर नीड एससमैन्ट दल 01 अक्तूबर 2022 को प्रातः 8 बजे जिला सिरमौर के नारग में, प्रातः 10 बजे बडु साहिब में, दोपहर 12 बजे श्री रेणुका जी तथा दोपहर 1ः30 बजे पांवटा सहिब का दौरा करेगा। उन्होंने बताया कि इस दल में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार विवेक शर्मा भी शामिल होगें।

उपायुक्त ने बताया कि यह दल जिला में जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, शिक्षण संस्थानों, घरो तथा आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ जान-माल को हुए नुकसान का भी जायजा लेगा।

Related Post