Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

छात्रा मुस्कान रही स्कूल में प्रथम

पांवटा साहिब: श्यामलाल पुंडीर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 79.08 फीसदी रहा है। बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था। मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं।

वहीं पांवटा साहिब के New Crescent Senior Secondary school Bhuppur paonta Sahib का दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.8प्रतिशत रहा।
स्कूल की छात्रा मुस्कान ने 586/700 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर 579/700 अंकों के साथ मोहम्मद अमान रहा। तीसरे स्थान पर 559/700 अंकों के साथ जैनब रही।
स्कूल प्रबंधक नजाकत अली हाशमी व प्रिंसिपल नवनीता शर्मा ने सभी बच्चों को उनके सुनहरे भविष्य बधाई दी।

Related Post